CG Job Aawas Mitra 2024 : कार्यालय जिला पंचायत बस्तर में निकली ‘ आवास ‘ मित्र की भर्ती देखे पात्रता जल्द करें आवेदन

CG Job Aawas Mitra 2024 : छत्तीसगढ़ के कार्यालय जिला पंचायत बस्तर ने “आवास मित्र/समर्पित मानव संसाधन” की भर्ती के लिए अधिसूचना की घोषणा की है। वे उम्मीदवार जो रिक्ति विवरण में रुचि रखते हैं और सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, अधिसूचना पढ़ सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं।

CG Job Aawas Mitra  2024 : कार्यालय जिला पंचायत बस्तर में निकली ' आवास ' मित्र की भर्ती देखे पात्रता जल्द करें आवेदन
CG Job Aawas Mitra 2024 : कार्यालय जिला पंचायत बस्तर में निकली ‘ आवास ‘ मित्र की भर्ती देखे पात्रता जल्द करें आवेदन

CG Job Aawas Mitra 2024 :संक्षिप्त जानकारी

पद का नाम : कार्यालय जिला पंचायत बस्तर : “आवास मित्र/समर्पित मानव संसाधन” की भर्ती

CG Job Aawas mitra 2024 : महत्वपूर्ण तिथियां

पोस्ट दिनांक 30-08-2024
अंतिम दिनांक09-09-2024
स्थानजिला पंचायत बस्तर
आधिकारिक वेबसाइटhttps://bastar.gov.in/en/
अधिसूचनासुचना पढ़ें

CG Job Aawas Mitra 2024 : शैक्षणिक योग्यता

  1. बी.ई/डिप्लोमा/ 12वीं उत्तीर्ण बेरोजगार युवा अभ्यर्थी “आवास मित्र / समर्पित मानव संसाधन” चयन के लिए पात्र होंगे। बी.ई. सिविल तथा डिप्लोमा सिविल, एम.ए. (ग्रामीण विकास) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को चयन में प्राथमिकता दी जावेगी। इसके पश्चात् शेष अभ्यर्थियों के नामों पर विचार किया जावेगा।
  2. “आवास मित्र / समर्पित मानव संसाधन” के चयन हेतु न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  3. चयनित अभ्यर्थी को उनके गृह ग्राम के क्लस्टर पर नियुक्ति किया जावेगा। अभ्यर्थी न मिलने पर समीपस्थ क्लस्टर में सेवा ली जावेगी।
  4. “समर्पित मानव संसाधन” के रूप में जिला प्रशासन स्थानीय आवश्यकता अनुरूप पूर्व कार्यरत आवास मित्र, महिला स्वसहायता समूह (SHG) के सदस्य, बेयर फुट टेक्निशियन (BFT), बैंक सखी एवं अन्य अधिनस्थ अमले का भी नियम अनुसार चयन कर सकते हैं।

CG Job Aawas Mitra 2024 : आयु सीमा

“आवास मित्र/समर्पित मानव संसाधन” हेतु 18 वर्ष से 45 वर्ष आयु समूह अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र होंगे।

आवेदन प्रक्रिया

जिला पंचायत को आवेदक अपने निवास क्षेत्र के जनपद पंचायत के लिए ही आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र के उपर जनपद पंचायत का नाम अवश्य लिखना होगा।

1. लिफाफे के उपर में जिस जनपद पंचायत के लिए आवेदन कर रहे है उसका नाम लिखे|

2. आवेदन पत्र को स्पस्ट और सही सही भरे |

3. भर्ती के लिए आवश्यक सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र को संलग करे |

4. विज्ञापन को भली भाती पढने के बाद ही आवेदन करे |

संलग्न की जाने वाला प्रमाण पत्र

  1. हाई स्कूल प्रमाण पत्र 
  2. हायरसेकण्ड्री स्कूल प्रमाण पत्र
  3. एम्.ए. (ग्रामीण विकास )
  4. बी.ई./डिप्लोमा 
  5. अनुभव प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया हुआ |
  6. छत्तीसगढ़ मूल निवास प्रमाण पत्र|
  7. आधार कार्ड 
  8. पूर्व में कार्यरत आवास मित्र ,महिला स्व सहायता  समूह  , बैंक सखी अपना साक्ष्य संलग्न करे |

चयन प्रक्रिया

CG Awas Mitra में  अभ्यर्थियो का चयन 12 वी कक्षामें प्राप्त अंको के आधार पर मेरिट list निकला जौयेगा एवं अंको का निर्धारण निम्नलिखित है |

  1. हायरसेकण्ड्री स्कूल में उत्तीर्ण – 65 प्रतिशत अंक 
  2. बी.ई./डिप्लोमा उत्तीर्ण – 15 अंक
  3. पूर्व में कार्यरत Awas Mitra – 20 अंक 
  4. बेयर फूट तकनीशियन – 10 अंक 
  5. महिला स्व सहायता समूह – 10 अंक
  6. बैंक सखी – 10 अंक 

चयन प्रक्रिया वेतन / प्रोत्साहन राशि

CG Awas Mitra / समर्पित मानव संसाधन  को प्रति आवास पूर्ण करने पर निम्लिखित प्रोत्साहन राशि दिया जायेगा |

  1. आवास मित्र को प्रति पूर्ण आवास पर 1000 रूपये दिया जायेगा |
  2. 300 रूपये प्रति आवास पंजीयन , जिओ टेकिंग ,प्रथम क़िस्त जारी, लेआउट  होने पर दिया जायेगा |
  3. 300 रूपये प्रति आवास छत ढलाई होने, जिओ टेकिंग,होने के बाद दिया जायेगा |
  4. 400 रूपये प्रति आवास पूर्णता, जिओ टेकिंग , प्लास्टर , खिड़की दरवाजा ,पेंट होने पर दिया जायेगा |
  5. आवास को 12 माह के भीटर पूर्ण करना होगा नहीं करने के स्थति में प्रोत्साहन राशि मे से  100 रूपये के मान से  तिमाही में कटौती किया जायेगा |

कार्य /जॉब चार्ट

  1. हितग्राही का तकनीकीय सहायता करना |
  2. 12 माह के भीटर आवास को पूर्ण कराना |
  3. आवास मित्र हेतु आवश्यक सामग्री को हितग्राही तक रियायती दरो में उपलब्द करने के लिए जनपद पंचायत से समन्वय बनाय रखना |
  4. हितग्राही तथा जनपद पंचायत के बीच समन्वय स्थापित करना |
  5. आवास निर्माण की सभी स्टेज को जनपद पंचायत को सूचित करना |
  6. आवास सॉफ्ट मिस में डाटा एंट्री करना | 
  7. आवास हितग्राही को किसी भी प्रकार का समस्या होने पर उसे जनपद पंचायत के साथ मिल कर समाधान करना |

ALSO READ : CG Job Nurs Bharti : CG नर्स भर्ती के लिए रिक्त पद खाली जल्दी करें आवेदन

Leave a Comment